फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chetna Yatra led by Buddhist monks in Dhamma Modi praise

धम्म चेतना यात्रा में बौद्ध भिछुओें ने किया मोदी का गुणगान

Wed, 07 Sep 2016 10:44 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 07 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chetna Yatra led by Buddhist monks in Dhamma Modi praise
पटेल तिराहे पर प्रदेश मंत्री का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

 धम्म चेतना यात्रा के जिले में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों में भाजपाइयों ने स्वागत किया। यात्रा में चलने वाले बौद्ध भिछुओें ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर यह यात्रा निकाल रहे है। यात्रा का प्रमुख उदद्ेश्य समाज को एक सूत्र में बांधना है।

विज्ञापन



 बुधवार को जिले भरतकूप, शिवरामपुर क्षेत्र में धम्म यात्रा के आने पर जिलाध्यक्ष अशोक जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में डा. वीरियो महास्थाविर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के कार्यों प्रभावित होकर वह यह यात्रा निकाल रहे हैं। कुछ राजनैतिक दल अपने स्वार्थ कि लिए समाज को जातियों में बांट रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन प्रधानमंत्री सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। भदंत शान्ति मित्र ने बताया कि प्रधानमंत्री ने डा अम्बेडकर के नाम का स्मारक बनवाया है। विदेशों में स्थित अम्बेडकर के मकान को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया। शील रक्षित भिक्षु ने कहा कि जिस तरह से सम्राट अशोक ने देश के अन्दर धर्म सापेक्ष राज्य की स्थापना ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी तरह से केन्द्र सरकार काम कर रही है। यात्रा में सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, देव त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, आनंद प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, चन्द्रिका प्रकाश उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, डा आनन्द शुक्ला, शिवशंकर सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, विद्यासागार पांडेय, नवल किशोर मिश्रा, बद्री विशाल त्रिपाठी, प्रकाश मिश्रा, दिनेश तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed