फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chc rajapur me hungama

अराजकतत्वों ने सीएचसी में काटा हंगामा

Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
chc rajapur me hungama
राजापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मास्क लगाने की बात कहने पर अराजकतत्वों ने डाक्टर व स्टॉफ को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर आक्रोशित चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने थाने में तहरीर सौंपी है। लगभग दो घंटे इंतजार करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही हुई। ऐसे में इमरजेंसी सेवाएं, ओपीडी बंद करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में लगभग दो बजे जब ओपीडी बंद होने का समय था तभी कुछ अराजकतत्वों ने अस्पताल के अंदर हंगामा करते हुए डाक्टरों व स्टाफ से गाली-गलौज कर दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. दीपांशू प्रताप सिंह, डा. दीपक यादव का कहना है कि रुपौली गांव का मनीष त्रिपाठी मेडिक ल कराने आया था। उसके साथ 5-6 लोग भी थे जो बिना मास्क के थे। मास्क लगाने के लिए कहने पर भड़क गए और अस्पताल के सारे कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारनेे की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेताया कि जब तक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती ओपीडी सहित इमरजेंसी सेवाए बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर फार्मासिस्ट मनोज सिंह, अनिल सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, वार्ड ब्वाय विनोद कुमार यादव, विमल कुमार सिंह, राममिलन सिंह, अरुण कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed