फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chautu Cole did not kill Haryana's Anil on July 22

22 जुलाई को डाकू छोटू कोल नहीं हरियाणा के अनिल की हुई थी हत्या

Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
22 जुलाई को डाकू छोटू कोल नहीं हरियाणा के अनिल की हुई थी हत्या
22 जुलाई को डाकू छोटू कोल नहीं हरियाणा के अनिल की हुई थी हत्या Updated Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउरा गांव में 22 जुलाई को युवक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने उसकी शिनाख्त इनामी डाकू छोटू कोल के रूप में कराई थी। बांदा में सात नवंबर को पुलिस ने विनय शुक्ला उर्फ विधायक को तमंचा समेत पकड़कर पूछतांछ की तो हैरत अंगेज मामला सामने आ गया है। मृतक डाकू छोटू कोल नहीं बल्कि हरियाणा का अनिल उर्फ सुल्तान बताया गया है। पकडे़ गए बदमाश विनय के इस दावे के बाद पुलिस महकमे में अजीब सी खामोशी छा गई है। पुलिस इस खुलासे के बाद डेमैज कंट्रोल में जुट गई है। अपर एसपी बलवंत चौधरी ने कहा है कि उस दौरान मृतक की शिनाख्त पुलिस ने नहीं बल्कि डाकू छोटू के परिजनों ने की थी।
जिले के देउरा जंगल में एक अंजान युवक को गोली मार दी गई। जिसकी 24 घंटे बाद पुलिस के सहयोग से शिनाख्त 50 हजार के इनामी छोटू कोल के रूप में उसके परिजनों ने कर दी थी। इसके पूर्व पुलिस ने बार-बार शिनाख्त का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। मृतक के हाथ में अनिल गुदा था। बजरंग बली का चित्र भी उकेरा गया था। इसके बावजूद उसकी शिनाख्त डकैत के रूप में की गई थी। जबकि परिजनों ने यह भी आशंका जताई थी कि डाकू छोटू कोल की कुछ उंगलियां खराब थी जो मिले शव में मिलान नहीं कर रही थी। इस संबंध में अमर उजाला ने उस दौरान भी सवाल उठाए थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि उंगली बाद में सीधी हो गई होगी। दबी जुबान में मृतक की बहनों ने भी छोटू के होने पर शक जताया था।
विज्ञापन

बांदा में तमंचे के साथ पकड़ा गया विनय शुक्ला उर्फ विधायक ने पुलिस के सामने बताया हरियाणा निवासी अनिल कुमार बरेठी गांव में जमुना के घर में रहता था। इस दौरान उसकी अनिल से दुश्मनी हो गई। इसका बदला लेने के लिए उसने 22 जुलाई को धोखा देकर अनिल को देउरा में बुलाया और गोली मारदी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी विनय शुक्ला के पिता दयाशंकर को 80 के दशक में डाकू ददुआ ने मार दिया था। इस मामले में अपर एसपी ने बताया कि  22 जुलाई को मिले शव की शिनाख्त डाकू छोटू कोल के परिजनों ने की थी। उसका डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। अब इस खुलासे के बाद डाकू के परिजनों पर कानूनी कार्रवाई होगी और आरोपी विनय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed