{"_id":"693071c3637dbd2c670d2267","slug":"chaos-prevails-at-cooperative-paddy-purchasing-centers-farmers-upset-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-123980-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सहकारी धान क्रय केंद्रों में हावी अव्यवस्था, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सहकारी धान क्रय केंद्रों में हावी अव्यवस्था, किसान परेशान
Wed, 03 Dec 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-13- परिचय- खरीद केंद्र में धान की सफाई करतीं महिला मजदूर। संवाद
चित्रकूट। ठंड से बचाव के लिए शासन ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों के ठहराव व अलाव आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके जिले में खुले सरकारी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं नदारद हैं। वहां पर इसके कोई भी इंतजाम नहीं मिले। बुधवार को विपणन शाखा केंद्र पर भी व्यवस्थाएं नदारद रहीं। बुधवार दोपहर को धान खरीद बंद थी। पता चला कि यहां पर धान की ओसाई करने वाला पंखा खराब है। किसानों का आरोप है कि मापक यंत्र से धान की सही जांच भी नहीं की जाती है।धान में नमी होने पर उसे लौटाया जा रहा है। धान को सुखाकर लाने की बात कही जा रही है।
जिले में 13 धान केंद्र खुले हुए हैं जिसमें दो गल्लामंडी कर्वी में है। इसमें एक विपणन शाखा का है। एक मंडी समिति का केंद्र खुला हुआ अन्य केंद्र पहाड़ी, राजापुर, मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, ऐंचवारा आदि स्थानों में खुले हुए हैं। जहां इस समय खरीद हो रही है। गल्लामंडी के विपणन शाखा के केंद्र में जब देखा गया तो यहां धान खरीद नहीं हो रही थी। बरवारा गांव के किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर धान ओसाने वाला पंखा खराब है। इससे धान की खरीद बंद हैं।
मंडी समिति के खाद केंद्र पर धान बेचने के लिए आए सपहा गांव निवासी किसान अरविंद्र सिंह, कोठिलहाई गांव के किसान रमेश कुमार ने बताया कि धान केंद्र पर रात में रुकने के लिए व्यवस्था नहीं हैं। ठंड पड़ने लगी है। अलाव भी नहीं जलाए जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि केंद्र में धान मापी केंद्र है। जहां पर धान बेचने से पहले धान मापी यंत्र से उसकी जांच की जाती है। हल्का गीला होने पर उसको लौटा दिया जाता है। इससे किसान बैरंग घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पंखा बिगड़ने से काम रुका रहा
चित्रकूट। गल्लामंंडी कर्वी के विपणनशाखा केंद्र के प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि धान ओसाने वाला पंखा बिगड़ गया है। नया पंखा लेने के लिए कर्मचारी को भेजा गया है। आने पर धान की खरीदी की जाएगी। गल्लामंडी समिति के केंद्र के सचिव सुनील कुमार ने बताया एक दिन में तीन से चार किसान ही इस समय पहुंच रहे। एक ही दिन में किसानों से धान खरीद लिया जाता है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिन में धान खरीद लिया जाता
चित्रकूट। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि इस अभी तक 101 किसानों से 456.57 एमटी धान खरीद की जा चुकी है। इसके एवज में 73.35 लाख का भुगतान किया जा चुका है। बताया कि केंद्र पर किसानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी जाती है। इस समय कम किसान धान बेचने आते हैं। इससे दिन में धान की खरीद हो जाती है। उनको रुकना नहीं पड़ता है। (संवाद)