फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chaos in the fair area, officers busy in fixing it

Chitrakoot News: मेला क्षेत्र में अव्यवस्थाएं, ठीक कराने में जुटे अफसर

Thu, 21 Aug 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the fair area, officers busy in fixing it
चित्रकूट। भदई अमावस्या 22 व 23 अगस्त को है। इसके लिए यूपी सहित एमपी क्षेत्र में तैयारी की जा रही है। मेला क्षेत्र में अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग में व्यवस्थाएं सही की जा रही है। कई जगह अवस्थाएं हैं। सबसे ज्यादा हालत एमपी क्षेत्र में खराब है। यहां चित्रकूट से कामदगिरी तक सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में रैन बेसरा से लेकर सीतापुर चौराहा, खोही बाजार में गंदगी पड़ी है। अन्ना मवेशी कई स्थानों पर घूम रहे हैं। बिजली के खंभों में लगी स्टीट लाइटे भी कई स्थानों पर नहीं जल रही है। एमपी क्षेत्र में भी मंदाकिनीनदी किनारे बने कई घांटों में गंदी पड़ी हुई है। राम मोहल्ले में गंदगी पड़ी होने से निकलना मुश्किल है। स्फटिक शिला के पास से लेकर जानकीकुड तक कई स्थानों पर सड़क के किनारे अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। जहां पर मलबा कई स्थानों पर पड़ा हुआ है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

-------------------------इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मला क्षेत्र का भ्रमण किया



चित्रकूट। डीएम शिवशरण्प्पा व एसपी अरूण कुमार ने बुधवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखाा। अधिकारियों से कहा कि किसी का मोबाइल बंद नहीं होना चाहिए। रामघाट में नाव से लेकर एंबुलेंस तक में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जगह- जगह कैमरा लगाए गए है। 30 बैरियर लगाए गए है। 13 पार्किंग स्थल बनाए गए है।


इनसेट
लोगों को किया जागरूक
खोही। भदई अमावस्या मेले के दृष्टिगत बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर परिक्रमा मार्ग व रामघाट सहित प्रमुख स्थलों पर स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों के संचालकों को जागरूक किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपदवासियों व श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य जनजागरूकता का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य पदार्थों की दुकानों के संचालकों को लाइसेंस की अनिवार्यता, स्वच्छता, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित ढंग से रखने के उपाय आदि बताए गए। साथ ही मिलावटी व खराब खाद्य पदार्थों की ब्रिकी न करने की सलाह दी गई।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed