{"_id":"60e812c08ebc3ebc8904ed67","slug":"champat-rai-said-temples-of-chitrakoot-with-ayodhya-will-also-be-developed","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बोले अयोध्या संग चित्रकूट के मंदिरों का भी होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बोले अयोध्या संग चित्रकूट के मंदिरों का भी होगा विकास
Fri, 09 Jul 2021 02:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट- मंदाकिनी तट
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ चित्रकूट के मठ और मंदिरों का भी विकास होगा। इसके लिए संघ और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट हर संभव मदद करेंगे। यह भरोसा ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बृहस्पतिवार को यहां साधु-संतों के साथ बैठक में दिलाया।
संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में शामिल होने आए चंपत राय ने रामायणी कुटी परिसर में साधु-संतों के साथ बैठक की। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में मिले चंदे और खर्च का ब्योरे की भी जानकारी दी। बताया कि लगभग तीन साल में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
कई संतों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री से कहा कि चित्रकूट के मठ और मंदिर खस्ताहाल हैं। चित्रकूट को विकास की दरकार है। कहा कि अयोध्या मंदिर के साथ यहां के मठ मंदिरों का भी कायाकल्प होना चाहिए। राय ने संतों को भरोसा दिलाया कि इस काम में हर संभव मदद करेगा। उन्होंने सहमति जताई कि पवित्र भूमि चित्रकूट का भी सर्वांगीण विकास होना चाहिए।