फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Central-State Government did public service with Garib Kalyan Yojana

केंद्र-प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण योजना से की जनसेवा

Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Central-State Government did public service with Garib Kalyan Yojana
फोटो-28- संबोधन करते केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। केंद्रीय राज्य मंत्री (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण योजना से केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता की सेवा की है। वर्ष 2014 के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने गरीब कल्याण के लिए चिंता करते हुए योजनाएं संचालित की। जिसका लाभार्थियों को लाभ शत प्रतिशत पहुंचा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गरीब कल्याण कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत देश में हर घर नल योजना लागू कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आवास देने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। कहा कि विपक्ष के लोग कहते थे कि जनधन खाते से क्या होगा। आज जन धन खाता खुलवा कर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के सीधे खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी देवेश कोरी, सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed