{"_id":"586004464f1c1b8740eeb38b","slug":"celebrated-the-birthday-of-jesus","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन
अमर उजाला/चित्रकूट
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
बेथेल चर्च मेें सामूहिक प्रार्थना करते लेाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस डे पर ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशू का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। शहर सहित पाठा क्षेत्र के चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पादरी ने समुदाय के लोगों को प्रभु यीशू के बताए गये उपदेशों की जानकारी दी। प्रार्थनाकर जग कल्याण की प्रार्थना की गई। बाद में क्रिसमस ट्री के पीछे से निकले सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे।
रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने ईसा मसीह के जन्म दिन (बड़ा दिन) को धूमधाम से मनाया। शहर के बेथेल चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन करने के बाद परमेश्वर के नाम संगीत के माध्यम से गीत गाये गये। इसके बाद बाइबिल पर आधारित कहानियों के नाटक प्रस्तुत किये गये।
चर्च के पादरी रूबिन मसीह ने ईसा मसीह के बताए गये उपदेशों के बारे में जानकारी दी। गरीबों को कपडे़ वितरित किए गए। वहीं पाठा क्षेत्र में स्थित चर्च में भी कार्यक्रम किये गये। जिसमें आस पास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
मानिकपुर कस्बे के संत रीता चर्च में फादर मैथ्यू ने सामूहिक प्रार्थना के बाद सभी को प्रभु यीशू के बताए शांति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। चर्च में ही बच्चों ने प्रभु यीशु की सुंदर झांकी भी सजाई। सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफी बिस्कुट का उपहार दिया। क्रिसमस डे पर हर साल की तरह इस बार भी चर्च में क्रिसमस ट्री को सजाया। जिसमें कई तरह के सितारों के साथ खिलौने व संता क्लोज की तस्वीर लगाई गई।