{"_id":"60294f178ebc3ee9421c12f7","slug":"cctv-new-born-kanpur-flight-month-chitrakutt-news-knp6118490104","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी चित्रकूट में उतरेंगे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी चित्रकूट में उतरेंगे विमान
विज्ञापन
फोटो-14- चित्रकूट के हेलीपैड पर खड़ा मिनी चार्टर विमान- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। धर्मनगरी में हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इन दिनों नए एयरपोर्ट टर्मिनल और दूसरे रनवे का काम हो रहा है। इसी गति से काम चलता रहा तो चार माह बाद यानी जुलाई तक यह पूरा तैयार हो जाएगा। इसके बाद बड़े हवाई जहाज भी उतर सकेंगे। रविवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के उत्तर क्षेत्र के महाप्रबंधक एसआर महतो ने प्रयागराज एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ चित्रकूट का दौरा किया।
लगभग दो घंटे तक के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने जिम्मेदार अधिकारियों से कहा कि नई बिल्डिंग का काम हर हाल में 15 मार्च तक चालू कर दिया जाए। दूसरा रनवे भी जुलाई तक तैयार कर दें। निर्माणाधीन नए रनवे पर बड़े विमान भी उतर सकेंगे।
बताते चलें कि एयरपोर्ट अथारिटी की उड़ान सेवा के तहत चित्रकूट एयरपोर्ट का कायाकल्प चल रहा है। एक रनवे का काम पूरा है। अब नए टर्मिनल और नए रनवे का काम चल रहा है। उन्होंने फ्लाइट इनफारमेशन सिस्टम, सीसीटीवी सहित कई उपकरण सेंटर भी देखे। उनके साथ संयुक्त महाप्रबंधक अनामी पांडेय व फारुखी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पौराणिक और ऐतिहासिक सेंटर जुड़ेंगे
चित्रकूट। निरीक्षण के बाद बैठक में अधिकारियोें ने कानपुर से कनेक्टिंग फ्लाइट की चर्चा की और कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या व चित्रकूट के लिए इंटरनल हवाई सेवा शुरू करने पर भी मंथन किया है। महाप्रबंधक ने बताया कि पौराणिक और ऐतिहासिक सेंटरों को जोड़ने की कड़ी के तहत कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करने की योजना है।