फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car crashed into the bridge , two died

पुलिया से टकराई कार, दो बाराती की मौत

Fri, 19 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 19 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Car crashed into the bridge , two died
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और करीब बीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार को निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। मृतकों में एक बांदा में तैनात सिपाही का भाई है जबकि दूसरा रिटायर्ड पेशकार का बेटा है। 
विज्ञापन


बुधवार की रात को बांदा के बबेरू से फूलचंद्र पुत्र प्रभुदयाल की बारात राजापुर के भदेवरा गांव आ रही थी। दूल्हे के बड़े भाई का साला राघवेंद्र कुमार (18) पुत्र स्व. रामकिशन निवासी कुंजनपुरवा कर्वी अपने दोस्त नागेश राजन (25) पुत्र रामाधार निवासी अंबेडकरनगर, बबेरू के  साथ कार से बारात में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जैसे ही कार मलवारा गांव के पास पहुंची तो चालक नागेश का नियंत्रण गड़बड़ा गया और कार पुलिया से टकराकर करीब बीस फीट नीचे खाई में जा गिरी। उधर. बारात का कार्यक्रम जारी रहा। देर रात तक दोनों के विवाह स्थल पर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की घंटी बज रही थी लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों की कार के अंदर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। किसी तरह जेसीबी मंगाकर कार को खाई से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मोबाइल नंबर के आधार पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और विवाह कार्यक्रम कुछ देर के लिए बीच में ही रुक गया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाह संपन्न हुआ। राजापुर एसओ आरबी सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर गए और जेसीबी की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया।


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। बताया गया है कि राघवेंद्र के बड़े भाई अरविंद बांदा में सिपाही के पद पर कार्यरत है। जबकि नागेश के पिता चित्रकूट में ही एडीजे न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत थे और इसी 31 जनवरी को वह रिटायर्ड हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed