फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car collides with dumper on highway, SP worker dies

Chitrakoot News: हाईवे पर डंपर से टकराई कार, सपा कार्यकर्ता की मौत

Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car collides with dumper on highway, SP worker dies
मऊ/मानिकपुर (चित्रकूट)। बेटे का इलाज कराने प्रयागराज जा रहे सपा कार्यकर्ता की कार झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगढ़ के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। सुबह करीब छह बजे हुए इस हादसे में कार चला रहे सपा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि बेटा और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर के मऊगढ़ी निवासी आफताब अली उर्फ शरीफ बाबा (35) सपा के कार्यकर्ता थे। वह पांच साल के बेटे मो. तारिक और अपने दोस्त विजय कुमार के साथ रविवार की सुबह कार से बेटे का इलाज कराने प्रयागराज जा रहे थे। हाईवे पर बरगढ़ के पास घाटी में सड़क के किनारे डंपर खड़ा था।
विज्ञापन

कोहरे के कारण वे सड़क डंपर को देख नहीं देख पाए। कार डंपर के किनारे से टकरा गई। इससे सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मऊ सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने आफताब को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े डंपर को नहीं देख पाया। इससे कार टकरा गई। उधर, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि डंपर बिना लाइट जलाए सड़क पर खड़ा था। घटना की जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव व उपाध्यक्ष गुलाब खां पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed