{"_id":"e3b0da70dcca618bc3f30a9221d064fb","slug":"cant-tolerate-exploitation-of-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। इसमें अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने व्यापारियों की उपेक्षा पर रोष जताया। अधिकारियों को चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के फरवरी में होने वाले चुनाव से पूर्व भारी संख्या में व्यापारियों का सदस्यता लेने का क्रम जारी है। जिलाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल ने बताया कि पंद्रह दिन के अंदर सभी ट्रेड एसोसिएशन का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि जिले के वरिष्ठ व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान व्यापारी रामबाबू गुप्ता ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
सुशील कक्का ने कहा कि रामबाबू जैसे कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक के दौरान युवा इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला महामंत्री धर्मचंद्र, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नगर महामंत्री अंकित केशरवानी और उपाध्यक्ष सुजीत द्विवेदी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
जिसे नगरों और उपनगरों के ट्रेड एसोसिएशन और कमेटी के पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। महामंत्री ओम केशरवानी ने कहा कि यह टीम पूरे जिले का भ्रमण कर नए व्यापारियों को जोड़ेगी।
बैठक में राजुल गुप्ता, अंकित पहारिया, नितेश केशरवानी, रवि, राम, राजेश बजाज, अजय, अशोक धतुरहा, जितेंद्र, चांद खान, कान्हा केशरवानी आदि मौजूद रहे।