{"_id":"588b84be4f1c1b476fcf5b57","slug":"candidate-shown-black-flags","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे
चित्रकूट
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मऊ कस्बे में भाजपा प्रत्याशी को काले झंडे दिखाकर विरोध जताते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री आरके पटेल को मानिकपुर से टिकट मिलने पर शुक्रवार को भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में पहुंचे प्रत्याशी के सामने ही पार्टी केे तमाम नेताओं ने काले झंडे लेकर विरोध में नारेबाजी की। समर्थक और विरोधी दोनों आमने-सामने आ गए। वहीं पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर टकराव नहीं हो पाया और दोनों जुलूस अगल-बगल से गुजरते हुए आगे बढ़ गए। इस दौरान समर्थन और विरोध में नारेबाजी की गई।
शुक्रवार को मऊ कस्बे के चौराहे पर दोपहर को भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री सुनील गर्ग के नेतृत्व में भाजपा नेता नवल सिंह, श्यामजी तिवारी, जोना मिश्रा, राजेश कुमार व कल्लू शुक्ला आदि ने काले झंडे लेकर भाजपा के ही खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस लेकर भाजपाई कस्बे की मुख्य सड़क से होते हुए पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि पार्टी ने मानिकपुर सीट से जो प्रत्याशी घोषित किया है वह कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं है।
जिले के अन्य किसी पुराने कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। इस मौके पर दीपक शुक्ला, पंकज पांडेय, अवधेश मिश्रा, इंद्रेश कुमार, आशुतोष शुक्ला, जगत नारायण, महेश, गणेश व राजा बडगैंया आदि भी मौजूद रहे। वहीं भाजपाइयों के जुलूस के सामने ही पार्र्टी के घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री आरके पटेल और भाजपाइयों का जुलूस भी आ गया। दोनों ओर से तेज आवाज में नारेबाजी होने लगी। अशांति की संभावना पर थानाध्यक्ष आरबी सिंह मय फोर्स पहुंचे और दोनों जुलूसों को सकुशल आगे बढ़वाया।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोेक जाटव ने कहा कि मऊ में कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर पार्टी के ही प्रत्याशी का विरोध किया है। यह अनुशासनहीनता है। इसकी वीडियो रिकार्डिंग मांगी गई है। जिसे देखकर विरोध में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकमान को पत्र लिखेंगे।