फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Campaign to save water heritage started by lighting lamps on Gol Talab

Chitrakoot News: गोल तालाब पर दीपक जलाकर जल धरोहरों को बचाने की मुहिम शुरू

Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Campaign to save water heritage started by lighting lamps on Gol Talab
चित्रकूट के जल प्रहरियों द्वारा बुधवार को तहसील कर्वी की विशिष्ट जल धरोहर गोल तालाब दीपक जलाकर जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही जनपद के सभी जल धरोहरों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जल प्रहरियों ने बुधवार को छोटी दीपावली पर गोल तालाब के अस्तित्व को बचाने और उन्हें प्रकाश में लाने के लिए समाज के साथ जलसंवाद किया। इस दौरान जल प्रहरियों ने गोल तालाब मोहल्ले के लोगों के साथ जल धरोहर में अपना एक दीपक जलाया। दीपक जलाने के बाद सभी ने जल धरोहर समाज के साथ मिलकर संकल्प लिया कि चित्रकूट की सभी मृत प्राकृतिक जल धरोहर मंदाकिनी, सरयू नदी, जल महल, तालाब, बावली झील के पुनर्जीवित के लिए जल प्रहरी समाज और सरकार को जगाते रहेंगे। समाजसेवी अभिमन्यु भाई ने कहा कि चित्रकूट के समाज को जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले जल अकाल से लडऩे की क्षमता पैदा करनी होगी। इस मौके पर मणि शंकर वर्मा, गुरु पसाद, डॉ सरेश प्रसाद त्रिपाठी, राम मनोहर वर्मा, बलवीर सिंह, डॉ मनोज द्विवेदी, अख्तर फराज, शंकर दयाल, डॉ जेपी नामदेव, डॉ राम भजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed