{"_id":"5de163bc8ebc3e55037ded89","slug":"camp-chitrakutt-news-knp5290467108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर लाभार्थी को दिलाएंगे योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर लाभार्थी को दिलाएंगे योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में मेगा कैंप राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की मौजूदगी में लगाया गया।
शुक्रवार को आयोजित कैंप में प्रदेश के राज्य मंत्री ने कहा कि विभिन्न लाभदायक योजनाओं का एक जगह मेगा कैप लगाकर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। विधानसभा क्षेत्र में 721 मजरा व गांव हैं। वह भी भ्रमण कर योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाएंगे। जिले में 18 हजार लोगों के प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं और जिनके आवास नहीं हैं उन्हें भी आवास दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मेगा कैंप लाभार्थीपरक योजनाओं का सभी विभाग कैंप लगाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। नोडल अधिकारियों से कहा कि जो भी योजनाओं के आवेदन पत्र आये उनका तत्काल निस्तारण कराएं।
सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लें। इसके पूर्व मंत्री व जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव, जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी डूडा वर्तिका सिंह, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।