फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Businessmen of Chhattisgarh in the race for tickets

टिकट की दौड़ में छत्तीसगढ़ के कारोबारी

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Businessmen of Chhattisgarh in the race for tickets
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव के लिए एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन अभी तक भाजपा और सपा ने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। दोनों ही दलों के समर्थकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

भाजपा से चित्रकूट सीट पर संघ से जुडे़ पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के कारोबारी को टिकट देने की चर्चा चल रही है। उनका छत्तीसगढ़ में कारोबार है। इस कारोबारी का कहना है कि तीन चुनाव से टिकट मांग रहे हैं। इस बार टिकट मिलने की उम्मीद है। भाजपा जिला कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी का नाम भी खूब लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वह सीतापुर में रहकर 20 साल से बजरंग दल और आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं। दो साल पूर्व सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एक जनप्रतिनिधि भी समर्थकों के जरिये अपना दावा मजबूत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चाओं के बीच वर्तमान विधायक और मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय अपना टिकट पक्का मान रहे हैं। उनका कहना है कि टिकट मांगने का सबका अधिकार है। उधर इस संबंध में संघ पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा चाहे जिसे टिकट दे इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है।

सपा भी नहीं खोल रही पत्ते
सपा ने भी अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। चर्चा है कि भाजपा के नाम तय होने के बाद सपा अपने पत्ते खेलेगी। सपा से चित्रकूट सीट से टिकट मांगने वालों में मानिकपुर और मानिकपुर से टिकट मांगने वालों में एक नेता को चित्रकूट सीट से लड़ाया जा सकता है। सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव का कहना कि पार्टी के बडे़ नेता टिकट का निर्धारण करेंगे। जिसके नाम की घोषणा होगी दो जिताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed