फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bus station

सीएम ने नवनिर्मित बस स्टेशन का किया लोकार्पण

Thu, 16 Jul 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
bus station
फोटो- 20- चित्रकूट रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण के बाद बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिले के प्रभ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेसिंग कर चित्रकूट बस स्टेशन का लोकार्पण किया। बस स्टेशन शुरू होने से जिले में परिवहन व्यवस्था को काफी लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री व जिले के प्रभारी नंदगोपाल नंदी ने राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के साथ बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जनरथ बस प्रयागराज के लिए गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जातिवाद, परिवारवाद को बढ़ाने का कार्य किया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। कहा कि बस स्टेशन से जिले की जनता के साथ-साथ बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा। चित्रकूट को अयोध्या, मथुरा, बनारस से जोड़ने का काम किया गया है। जल्द ही डिपो भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यापारियों, किसानों, मजदूरों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का पैकेज रोजगार के लिए घोषित किया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि भरतकूप से भगवतपुर कोलौहा के लिए एक बस चलाई जाए। चित्रकूट में हवाई अड्डा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर आदि के विकास कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटे, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजेश जायसवाल, कामदगिरी प्रमुख द्वार महंत मदन गोपाल दास व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोस्थली में बनाए गए रोडवेज बस स्टैंड में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। बस स्टैंड में वातानुकुलित यात्री प्रतीक्षालय, वाटर एटीएम, महिलाओं के लिए बेबी फडिंग फीडिंग क्यूब, दिव्यांग को लिए व्हील चेयर व्हील, यात्रियों की जानकारी के लिए एलईडी टीवी समेत तमाम अन्य सुविधाएं होंगी। आने वाले यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था के साथ ही कैंटीन की व्यवस्था होगी। चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद पिल्लाई का कहना है कि यहां पर विभिन्न रूटों की बसें स्टॉपेज भी लेंगी। बताया कि वर्कशॉप निर्माण का कार्य शेष रह गया है। उसके बनने के बाद ही चित्रकूट डिपों की बसे चलेगी।

चित्रकूट। चित्रकूट को 1997 में जिला बनाया गया था। साल 2015 में सपा सरकार में अंतरराज्यीय बस अड्डा व डिपो निर्माण की आधार शिला रखी गई लेकिन पांच साल से काम में कोई खास प्रगति नहीं हुई। अब परिवहन निगम का बस स्टैंड तैयार हो गया है। गौरतलब है कि इस बस स्टैंड का पहले 2019 मुख्यमंत्री के आगमन पर शुभारंभ होने की संभावना बनी थी लेकिन कुछ कमी से यह नहीं हो सका था। इसी बीच सपाइयों ने बस स्टैंड पर जाकर इसके शुभांरभ करने का दावा किया था। सपाइयों का कहना है सपा कार्यकाल के काम को भाजपा अपना काम बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed