{"_id":"56f6cade4f1c1b192df14de4","slug":"burglars-goods-made-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली मनाने गांव गए ठेकेदार और मकान मालिक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाइसेंसी रायफल समेत लगभग छह लाख के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। कस्बे में थाने से करीब आधा किमी दूर स्थित सुभाष चंद्र तिवारी के घर में तीरमऊ निवासी ठेकेदार देवेंद्र कुमार पुत्र रामसूरत किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक और किराएदार का परिवार 23 मार्च को होली मनाने तीरमऊ गांव गया था। शनिवार की दोपहर को ठेेकेदार घर लौटा तो देखा कि उसके व मकान मालिक के कमरों के ताले टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
मकान मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी। चोर घर में पीछे के रास्ते दाखिल हुए और सभी कमरों का ताला तोड़कर ठेकेदार की रायफल व शस्त्र लाइसेंस समेत लगभग छह लाख का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
मकान मालिक ने बताया कि उसका 25 हजार नगद, लगभग छह तोला सोने और चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। ठेकेदार ने बताया कि लाइसेंसी रायफल के अलावा 10 हजार नगद और लगभग पांच तोला सोने वचांदी के जेवरात चोर साथ ले गए।
घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष शैल सिंह मय फोर्स पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डाग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई। लेकिन खोजी कुत्ता कुछ दूर जाकर भटक गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।