फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   चोरों Burglars goods made millions

चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
चोरों Burglars goods made millions
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

होली मनाने गांव गए ठेकेदार और मकान मालिक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाइसेंसी रायफल समेत लगभग छह लाख के  जेवरात और नगदी चोरी कर ली। कस्बे में थाने से करीब आधा किमी दूर स्थित सुभाष चंद्र तिवारी के घर में तीरमऊ निवासी ठेकेदार देवेंद्र कुमार पुत्र रामसूरत किराए पर रहते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मकान मालिक और किराएदार का परिवार 23 मार्च को होली मनाने तीरमऊ गांव गया था। शनिवार की दोपहर को ठेेकेदार घर लौटा तो देखा कि उसके व मकान मालिक के कमरों के ताले टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन


मकान मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी। चोर घर में पीछे के रास्ते दाखिल हुए और सभी कमरों का ताला तोड़कर ठेकेदार की रायफल व शस्त्र लाइसेंस समेत लगभग छह लाख का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक ने बताया कि उसका 25 हजार नगद, लगभग छह तोला सोने और चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। ठेकेदार ने बताया कि लाइसेंसी रायफल के अलावा 10 हजार नगद और लगभग पांच तोला सोने वचांदी के जेवरात चोर साथ ले गए।


घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष शैल सिंह मय फोर्स पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डाग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई। लेकिन खोजी कुत्ता कुछ दूर जाकर भटक गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चोरों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed