फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bullion traders said the train-mounted display

ट्रेन पर चढ़कर सराफा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 29 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders said the train-mounted display
इंटरसिटी ट्रेन के सामने खड़े सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारी मंगलवार को चित्रकूट स्टेशन पहुंची इंटरसिटी ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए और प्रदर्शन किया। राजापुर में व्यापारियों ने दुकान बंद रखी और अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


 मुख्यालय के कुबेर गंज में सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर धरना दिया। दोपहर को जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कानपुर से चित्रकूट चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन पहुंची, तो व्यापारी नारेबाजी करते हुए स्टेशन पहुंच गए। कुछ व्यापारी रेल पटरी पर आ गए तो कुछ ट्रेेन के इंजन पर चढ़ गए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


सभी ने एक्साइज ड्यूटी खत्म करने की मांग की। इसी बीच जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत कुमार हमराहियों के साथ आए और इंजन पर सवार व्यापारियों को नीचे उतारा। थोड़ी ही देर बाद व्यापारी रेलपटरी से अलग हो गए और ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चित्रकूट सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राम विशाल सोनी, अतुल अग्रवाल, हीरालाल सोनी, प्रमोद कुमार, शंकर लाल सोनी, शैलेंद्र अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, दीपक, गोपी किशन, अंकुर सोनी, मुन्ना, छोटा, प्रमोद, पंचमलाल, शीलू सोनी, चंद्रपाल और ओंकार आदि मौजूद रहे। उधर, राजापुर कस्बे में सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। कई व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिसमें व्यापार मंडल के भी पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed