फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bukhar se maut

बुखार पेटदर्द से पीड़ित तीन बच्चों की मौत

Sun, 12 Sep 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
bukhar se maut
चित्रकूट/भरतकूप। जिले में बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को बुखार और पेटदर्द से पीड़ित तीन बच्चों की अस्पताल में मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों के मरीज जिले के अस्पतालों में बढ़ते जा रहे हैं। रविवार की सुबह पांच बजे मुख्यालय से सटे कुंजनपुरवा के ललित का डेढ़ माह का पुत्र विपिन को संक्रमण होने पर पिता जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित अनामिका पुत्री श्याम पांडेय निवासी कर्वी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पहरा गांव निवासी गया (2) पुत्र सलाने की बुखार से रविवार की सुबह मौत हो गई। इसीक्रम में पहरा गांव के गोपाल (18) पुत्र बच्चीलाल, खोह का पवन (19) पुत्र धर्मेंद्र व भरतकूप कस्बे की शीलू (25) पत्नी जयनारायण को बुखार व पेट दर्द से ग्रसित होने पर परिजनों ने भर्ती कराया। पवन को गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed