{"_id":"57c70f8e4f1c1b7f7c2cb146","slug":"btech-student-with-friends-immersed-in-the-bath-mandakini","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ बीटेक का छात्र नहाते समय मंदाकिनी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ बीटेक का छात्र नहाते समय मंदाकिनी में डूबा
चित्रकूट
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी में छात्र के शव की तलाश करती मप्र की एसयूईआरडी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर में बीटेक का छात्र मंगलवार को दोस्तों के साथ मंदाकिनी में नहाते समय फिसलकर डूब गया। 24 घंटे बाद भी गोताखोर व मप्र की एसयूईआरडी की टीम उसे नहीं खोज पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भिंड जिले के गणराज थाना रिठौरा कला निवासी मायाराम शर्मा का पुत्र राहुल शर्मा (24) ग्वालियर मप्र में बीटेक की पढ़ाई करता था।
मंगलवार को दोस्त केदार, जानकी, सीताराम व रामेश्वर के साथ छुट्टियां मनाने चित्रकूट आया था। सभी दोस्त पंचवटी होटल में ठहरे थे। शाम को वह दोस्तों के साथ समीप के आरोग्य घाट के आगे स्नान करने गया था, अचानक पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाए। इसके बाद पुलिस सूचना दी गई।
विज्ञापन
भदई अमावस्या का पर्व होने के कारण गोताखोर व मप्र की एसयूईआरडी की टीम पहले से मौजूद थी। पूरी रात टीम के सदस्यों ने नदी में उसकी तलाश की। बुधवार शाम तक डूबे छात्र को नहीं ढूंढा जा सका है। एसडीओपी नयागांव पीएल अवस्थी ने बताया कि सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल के डूबने की जानकारी होते ही उसका पूरा परिवार बुधवार को चित्रकूट आ गया है। उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं और ग्वालियर में ही रहते हैं। ग्वालियर से चित्रकूट जाने की बात राहुल ने परिवार को नहीं बताई थी। वह दोस्तों के साथ हास्टल में रहता था। मौके पर मौजूद राहुल की मां व उसके परिजनों का अनहोनी की आशंका पर रो-रोकर बुरा हाल है।