{"_id":"62bf4011fe1eb83bf76d659d","slug":"bsp-leader-and-sweeper-fight-in-district-hospital-chitrakoot-news-knp7053468200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बसपा नेत्री व सफाई कर्मी में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बसपा नेत्री व सफाई कर्मी में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में शुक्रवार को बसपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती और संविदा सफाईकर्मी धनराज सिंह के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर गालीगलौज करने के आरोप भी लगाए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को कोतवाली लाई। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शुक्रवार को एक मरीज को डॉक्टर ने ब्लड चढ़वाने के लिए लिखा। इस मरीज के साथ बसपा नेता जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ब्लड बैंक पहुंचीं। यहां पहले से ही कई मरीज और तीमारदार ब्लड की जांच व ब्लड लेने के लिए लाइन में खड़े थे। वहीं पर अस्पताल का संविदा सफाईकर्मी धनराज सिंह अपनी ड्यूटी पर था। उसने बताया कि जिला पंचायत सदस्य ने लाइन तोड़कर जबरन अंदर घुसने और पहले अपने मरीज की रक्तजांच कराने का प्रयास किया। उस समय अन्य कर्मचारियों ने कहा कि लाइन में रहिए। आरोप है कि उसने जिला पंचायत सदस्य को रोका तो उन्होंने गाली देकर उसके साथ मारपीट की।
उधर, जिला पंचायत सदस्य मीरा ने बताया कि उसने किसी नियम को तोड़ने का प्रयास नहीं किया लेकिन सफाईकर्मी ने उन्हें जबरन रोककर अपशब्द कहे। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
उधर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने विवाद को खत्म करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सूचना पर कोतवाल भास्कर मिश्रा मय टीम पहुंचे और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आए। पुलिस ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया।
कई वीडियो वायरल, पुलिस ने एकत्र किए
इस घटना के दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए। ये वीडियो वायरल होते रहे। कोतवाल भास्कर मिश्रा ने बताया कि वीडियो में मारपीट व विवाद के दृश्य हैं। इन वीडियो को एकत्र किया गया है।