फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BSP is dissolving the poison of casteism: Sadhvi Niranjan Jyoti

जातिवाद का जहर घोल रही बसपा : साध्वी निरंजन ज्योति

Thu, 19 Aug 2021 07:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
BSP is dissolving the poison of casteism: Sadhvi Niranjan Jyoti
फोटो-5- पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौजूद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व केंद्रीय मंत्र? - फोटो : CHITRAKOOT
फचित्रकूट। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता मामले की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं। 55 साल तक देश में सरकार होने के बाद भी किसान और गरीब की झूठी बात करते हैं, जबकि भाजपा किसान और गरीब के हित में काम कर रही है। आज बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या नहीं करता, क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार उनके हित के काम करती हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर चल रहे केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा का स्वागत करने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र नहीं गईं, जबकि भाजपाइयों ने लगातार कोरोना काल में गांव-गांव जाकर काम किया है। किसान आंदोलन करने वालों से सरकार लगातार बात करने का प्रयास करती रही, लेकिन कुछ विपक्षियों के बहकावे में आकर किसान आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसपा जातिवाद का जहर घोल रही है। जब सत्ता में थी तब ब्राह्मणों की सुध नहीं ली अब चुनावी वर्ष आने पर यह नाटक किया जा रहा है। बुंदेलखंड विकास आयोग के गठन का सपा विरोध कर रही है। राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को मिलाकर विकास कार्य कर रही है। इस यात्रा का यही उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed