फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bridge construction Corporation to suspend the project manager

सेतु निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को सस्पेंड करने के निर्देश

Sat, 27 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 27 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bridge construction Corporation to suspend the project manager

लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में ओवरब्रिज निर्माण की गति धीमी होने पर अफसरों को फटकारा। सांसद की शिकायत पर उन्होंने परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


साथ ही सड़कों की जांच कराने और खराब मिलने पर पीडब्लूडी के एक्सईएन को सस्पेंड करने को कहा। मंत्री ने लघु सिंचाई विभाग के चेकडैमों की जांच के लिए डीएम नीलम अहलावत को अपनी अध्यक्षता में कमेटी बनाने और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिन नहरों में सिल्ट सफाई नहीं की गई है, उन नहरों से संबंधित जेई और एई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित समय से ढाई घंटे बाद डेढ़ बजे पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री शिवपाल ने  विभिन्न विभागों के लिए कुल 6845 लाख की राशि अनुमोदित की।

उन्होंने डीएम से कहा कि वन विभाग के जो पौधे सूख गए हैं वह फरवरी तक लगवा दें। पौधों की लंबाई आठ फीट से कम नहीं होनी चाहिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यों की जांच कराई जाए और दोषी मिलने पर गबन का मुकदमा करें। लोक निर्
माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि स्टेट हाइवे, ओडीआरएमडीआर की जो सड़कें खराब हैं या नहीं बनाई गईं हैं, तो जांच कर संबंधित अधिशासी अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विकास भवन के लिए बन रहे भवन की गुणवत्ता देखने और समय से पूरा कराने को कहा। इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण बहुत धीमी गति से हो रहा है।

इस पर मंत्री ने परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम को निलंबित करने के निर्देश बैठक में दे दिए। खाद-बीज वितरण की शिकायत मिलने पर उन्होंने आगाह किया कि अगर ऐसा हुआ तो जिला कृषि अधिकारी और उप निदेशक कृषि प्रसार दोनों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।


इस मौके पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, सदर विधायक वीरसिंह, मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत शिवशंकर लाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, आयुक्त मुरलीधर दुबे, डीआईजी बीआर मीणा, सीडीओ एनपी सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed