{"_id":"747191284e8a4a008176788c38f3355f","slug":"breaking-shop-theft-of-millions-of-mobile-and-battery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर लाखों के मोबाइल और बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर लाखों के मोबाइल और बैटरी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडेय कालोनी निवासी कृष्णाकांत पुत्र मदनमोहन ने कोतवाली प्रभारी को अपनी मोबाइल की दुकान में चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
कृष्णकांत ने बताया कि उसकी डा. सीताराम क्लीनिक के सामने मोबाइल की दुकान है। बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर 28 मोबाइल, 25 चार्जर, 45 बैटरी, 47 मेमोरीकार्ड सहित लगभग एक लाख का सामान पार कर दिया।
उसका कहना है कि रात में ही चौकीदार ने सूचना दी। वह पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। दुकान के अंदर का सारा सामान फैला हुआ पड़ा था।