फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Breaker uncontrolled truck overturned on the highway jam

ब्रेकर पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, हाईवे जाम

Sun, 03 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 03 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Breaker uncontrolled truck overturned on the highway jam
हाईवे पर बनाए गए बेतरतीब ब्रेकर हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। रविवार की सुबह झांसी से बनारस जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए। ट्रक में लदे अनाज के बोरे सड़क पर बिखर गए। इससे लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


मुख्यालय से सीतापुर मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कपसेठी के पास तीन स्थानों पर ब्रेकर बनवाए गए थे। बेतरतीब तरीके से बनवाए गए इन ब्रेकर से हादसों पर कुछ अंकुश लगा है, मगर वहीं इन ब्रेकरों के कारण वाहन पलटने की घटनाएं बढ़ी है। वाहन चालकों के अनुसार यह ब्रेकर दूर से नहीं दिखाई देते है।
विज्ञापन


जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही है। वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। रविवार की सुबह झांसी से बनारस जा रहा ट्रक ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक विजय पाल व परिचालक हेमंत के साथ ट्रक में बैठा लाला निवासी झांसी घायल हो गए। ट्रक पलटने से लगभग दो घंटे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेसबी से सड़क से ट्रक को हटाकर यातायात चालू कराया। स्थानीय लोगों ने ब्रेकर को सफेद रंग से रंगने व संकेतक लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed