{"_id":"1d8384f8bcef45f97e02df4e0918fd98","slug":"branch-manager-accused-of-abusive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक पर गाली गलौज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक पर गाली गलौज का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया के गर्गनपुरवा निवासी श्यामलाल पुत्र सूरजभान
विज्ञापन
और अन्य ग्रामीणों ने एसओ को तहरीर देकर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की
सरैंया शाखा के प्रबंधक पर गालीगलौज और फर्जी केस लगाने की धमकी देने का
आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग मनरेगा की मजदूरी निकालने बैंक गए थे। शाखा प्रबंधक ने इसमें अपना हिस्सा मांगा। उधर, प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित ने बताया कि वे कांबिंग पर हैं, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। शाखा प्रबंधक ने आरोप से सरासर इंकार किया है।
गर्गनपुरवा निवासी श्यामलाल ने दी तहरीर में बताया वह अपना पैसा निकालने गया था। आरोप है कि मैनेजर ने भागवत प्रसाद शुक्ला, रामदत्त मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, ब्रजबिहारी तिवारी, संतोष कोल अभयराज, राममिलन के सामने उसे और भतीजों को अभद्र शब्दों का प्रयोग कर भगा दिया।
आरोप लगाया कि वह पैसे में अपना हिस्सा मांग रहे थे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक बीडी सिंह ने बताया कि सभी से परिचय दस्तावेज लिए जा रहे हैं। जिनके पास ये कागज नहीं जमा हैं, उनके पैसे का आहरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इन लोगों का भुगतान नहीं किया गया है। आरोप सरासर गलत हैं।