{"_id":"5f17259e8ebc3e63a73be525","slug":"boy-died-in-accident-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp572489238","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटी पेड़ की डाल में दबे छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटी पेड़ की डाल में दबे छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में पेड़ की डाल गिरने से बालक की मौत हो गई। घटना के दौरान वहां खड़ा एक अन्य बालक बाल बाल बच गया।
नयापुरवा के चंद्रभान का डेरा निवासी राजेंद्र सिंह पटेल सोमवार की दोपहर को कुल्हाड़ी लेकर गांव के बाहर एक पुराने पेड़ के पास पहुंचा। उसके साथ उसका बड़ा पुत्र धर्मेंद्र (10) व एक अन्य बालक भी था। बच्चों ने पेड़ में झूला झूलने की इच्छा जताई तो पिता ने मना किया।
लकड़ी काटने के लिए राजेंद्र ने पेड़ पर कुल्हाड़ी से वार किया। अचानक ही डाल टूटकर गिरी और उसकी चपेट में धर्मेंद्र आ गया। किसी तरह ग्रामीणों को बुलाकर पेड़ की डाल हटाई गई। घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने दबे बालक को आनन फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। मृतक दो भाई दो बहनों में बड़ा था।