फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Booth water, toilet problem

बूथ पर पानी, शौचालय की दिक्कत

Wed, 08 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Wed, 08 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Booth water, toilet problem
परसौंजा पर पड़ा ताला। - फोटो : amar ujala
मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है। बूथों पर अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। प्राथमिक विद्यालय परसौंजा में दो बूथ हैं। लेकिन वहां पेयजल के साथ शौचालय की भी सुविधा का अभाव है। कई बार जिलाधिकारी ने सभी बूथ प्रभारियों से लेकर प्रधानाध्यापकों को व्यवस्थाएं ठीक रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 
  सदर विधानसभा चित्रकूट क्षेत्र के बूथ नंबर-128 व 129 प्राथमिक विद्यालय परसौंजा में शौचालय तो नया बना है लेकिन उसमें ताला ही बंद रहता है। लोगों ने बताया कि नल का कनेक्शन भी ही है। साथ ही टैंक से भी पाइप नहीं जुड़ा है। इसके अलावा उसके बगल में बने दूसरे शौचालय में गंदगी रहती है।
विज्ञापन



इस विद्यालय में कुल 103 छात्र भी पढ़ते हैं। इन छात्रों का कहना है कि एक शौचालय में ताला बंद रहता है और दूसरा गंदा है। जिससे ज्यादातर छात्र बाहर खुले मैदान में ही शौच आदि के लिए जाते हैं। इसके अलावा विद्यालय में पेयजल की आपूर्ति भी सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि 23 फरवरी को  मतदान होना है लेकिन अभी तक बूथों में कई समस्याएं हैं। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ऋषिकुमार ने बताया कि टैंक से पाइप व नल कनेक्शन न हो पाने के कारण शौचालय में ताला लगाया गया है ताकि वह स्वच्छ रहे। मतदान के पहले ही समस्या का समाधान करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed