Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bolero hit the bike rider, death

Chitrakoot News: बाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 20 May 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bolero hit the bike rider, death

विज्ञापन
चित्रकूट। बाइक से धर्मनगरी दर्शन करने जा रहे युवक को सदर कोतवाली के देवागंना घाटी के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक और उसके परिवार की युवतियां गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उधर, परिजनों ने डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
द्वारिकापुरी कर्वी निवासी वीरू नामदेव (25) गुरुवार की देर शाम बाइक से मध्य प्रदेश क्षेत्र के रीवा जिले के ताला हाउस सिविल लाइन निवासी मोनिका (18) पुत्री शमसेर सिंह और खुशी (15) पुत्री अशोक सिंह को लेकर धर्मनगरी दर्शन करने जा रहा था। देवांगना घाटी स्थित तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। यह देखकर मौके से चालक बोलेरो लेकर भाग गया। आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद वीरू को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। पोस्टमार्टम हाउस में पिता राजेश नामदेव ने डॉक्टर पर लापरवाही और सही इलाज न करने का आरोप लगाया है। बताया कि गुरुवार को जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो तीन से चार घंटे तक उसका सही तरीके से इलाज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार परिजनों ने डाॅक्टर व स्टाफ से इलाज कर स्थिति बताने के लिए कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब पांच घंटे बाद हालत सही नहीं हुई तो उसे रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। वीरू कास्टमेटिक सामग्री के सेल्समैन का काम करता था। वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मां सुंदर देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed