फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BKU workers will tell farmers about the harm caused by agricultural laws

किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 03 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
BKU workers will tell farmers about the harm caused by agricultural laws
चित्रकूट। सदर ब्लॉक क्षेत्र के रेहुंटा गांव में रविवार को ग्राम इकाई अध्यक्ष रामशरण राजपूत की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन का जागरूकता अभियान हुआ। इसमें तय हुआ कि नए कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा। गांव-गांव जाकर इस कानून से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि चार जनवरी को सरकार से होने वाली वार्ता में किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई, तो जिले में भी आंदोलन को तेज किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि किसान आने वाले समय में अपने ही खेतों में गुलाम बनकर मजदूरी करेगा।
विज्ञापन

वह अपने मन से खेती नहीं कर पाएगा। जिले में धान क्रय केंद्रों में बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, तहसील मंत्री रामेश्वर सिंह, संगठन मंत्री श्रीकेशन राजपूत, कमलेश सिंह, साधो प्रसाद व शिव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed