फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP workers were stunned as soon as the announcement was made

Chitrakoot News: घोषणा होते ही भाजपा के कार्यकर्ता रह गए दंग

Mon, 17 Mar 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 17 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP workers were stunned as soon as the announcement was made
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की रविवार को बहु प्रतिक्षित बैठक शहर के वृंदावन गार्डन में हुई। जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होनी थी। सुबह से लेकर दोपहर तक कौतूहल बना रहा कि कौन अध्यक्ष बनेगा। आवेदन करने वाले और उनके समर्थकों का जोश हिलोरे मार रहा था। आखिरकार जब चुनाव प्रभारी ने इस पद पर महेंद्र कुमार कोटार्य के नाम की घोषणा की सभी कार्यकर्ता आश्चर्य चकित रह गए। नये जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर पदाधिकारियों वे कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इससे कई दिनों से चली आ रही कयास बाजी का दौर खत्म हो गया।
विज्ञापन

लगभग दो माह से अधिक समय से भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए घोषणा होने का इंतजार किया जा रहा था। रविवार को भाजपा के पदाधिकारियों ने ऐसे नाम की घोषणा की जो बिल्कुल अप्रत्याशित रही। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान प्रदेश के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र पटेल व जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि संगठन व भाजपा के हित में जिलाध्यक्ष चुना गया है। सभी के साथ मिलकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका चित्रकूट के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, भागवत त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रेमलाल वालमीकि, लवकुश चतुर्वेदी, सुशील द्विवेदी, कमलेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, आलोक पांडेय, अरविंद मिश्रा, संजीव मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरौंध गांव के रहने वाले
चित्रकूट। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार मूल रूप से खरौंध गांव के मालिन बस्ती निवासी हैं। इस समय जिला मुख्यालय के एसडीएम काॅलोनी में रहते हैं। इनकी शिक्षा स्नातक के साथ एलएलबी तक है। कृषि कार्य करते हैं। ठेकेदारी भी करते हैं। जन्म तिथि 7 अगस्त 1975 है। भाजपा में 2020 से लेकर अबतक जिला उपाध्यक्ष रहे। सन 2017 से 2020 तक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रहे। इसी के साथ ही अखिल भारतीय कोरी समाज लगातार चौथी बार अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed