{"_id":"69f8e74c6b2e2f5998034e27","slug":"bjp-workers-celebrate-victory-in-west-bengal-assam-and-puducherry-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130582-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी जीत का जश्न, झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी जीत का जश्न, झूमे भाजपाई
Tue, 05 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 05 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो न- 04सीकेटीपी 09 शहर में गाजे-बाजे के संग विजय जुलूस निकालते भाजपाई। संवाद
चित्रकूट। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार सफलता अर्जित की।सोमवार को इन राज्यों में मतगणना के बाद आए रुझानों को देख भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और ढोल-नगाड़ों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर विजय जुलूस निकाला। खुशी में मिठाइयां भी बांटीं।
जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से धनुष चौराहे तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के अत्याचारों के कारण जनता ने उसे सत्ता से बाहर किया।
पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बंगाल की यह जीत राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।रंजना उपाध्याय, दिव्या त्रिपाठी, अंजू वर्मा व राजेश्वरी द्विवेदी ने इस जीत को जनता के भाजपा पर भरोसे का परिणाम बताया। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, अश्विनी अवस्थी, जवाहर सोनी आदि उपस्थित रहे।