फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP will form government in Maharashtra and Jharkhand

Chitrakoot News: महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी भाजपा की ही सरकार

Thu, 21 Nov 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP will form government in Maharashtra and Jharkhand
चित्रकूट। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रदेश के उपचुनाव में सपा द्वारा सत्तापक्ष व पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया। कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव कार्यकर्ताओं को उकसा रहे हैं। पुलिस को धक्का देकर मतदान केंद्रों पर हंगामा कर रहे हैं। दावा किया कि महाराष्ट्र व झारखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन

संगठन के कामोंं की समीक्षा करने बुधवार को चित्रकूट पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री ने मैनपुरी करहल में युवती की हत्या के मामले में सपा को कठघरे में खड़ा किया है। कहा कि सपा के कार्यकाल मेें गुंडाराज और अपराधियों को संरक्षण मिलता था। भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। महाराष्ट्र के भाजपा नेता विनोद तावड़े पर कैश बांटने के आरोप पर कहा कि यह विपक्ष का षडयंत्र है। चुनाव के 24 घंटे के पहले इस तरह के आरोप लगाना सिर्फ जनता को भ्रमित करना है। चुनाव आयोग को इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed