फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bjp,village,kanpur,banda,price

आम बजट यूपी के लिए कल्याणकारी

Sat, 13 Feb 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
bjp,village,kanpur,banda,price
चित्रकूट। देश में भले ही महंगाई बढ़ी हो पर कभी-कभी विकास के बढ़ते दायरे के कारण भी ऐसा होता है। जल्द ही इस पर भी नियंत्रण किया जाएगा। दाल, सब्जी के दाम में नियंत्रण है। धान व गेेहूं की एमएसपी पर यूपी के किसानों को सर्वाधिक फायदा है। इस बार का आम बजट यूपी के लिए कल्याणकारी है। साथ ही देश का भी कल्याण होगा। यह बात कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि नए क्षेत्रों में बडे़ निर्माण की आधारशिला रखी जा रही है।
विज्ञापन

डाक बंगले में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट में यूपी को प्राथमिकता दी गई है। इसमें सड़क, बिजली, पानी सहित एकलव्य स्कूल खोलने के लिए बजट दिया गया है। साथ ही किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। शहर से लेकर गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण होगा। सबको 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए बडे़ प्रोजेक्ट लगाये जाएंगे। गांव-गांव पानी पहुंचाने की योजना के साथ ही शहर में सभी को पानी मिले इसके लिए भी इस बजट में व्यवस्था की की गई है। प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण प्रताप सिंह भोले, आनंद पटेल, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed