{"_id":"59ad9ab24f1c1bf2278b5210","slug":"bjp-representative-from-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के बीच जाने से कतरा रहे भाजपा प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के बीच जाने से कतरा रहे भाजपा प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सपा के प्रदेश सचिव आरपी निरंजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरपी निरंजन ने कहा कि छह माह में भाजपा सरकार ने सिर्फ समाजवादी सरकार के कार्यक्रमों का नाम बदला है। कोई नई लाभकारी योजना चालू नहीं की। जिले में बिजली-पानी से लेकर किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार के नुमाइंदों को परवाह नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रदेश सचिव ने कहा कि छह माह में ही पूरी भाजपा की सरकार फेल है। कानून व्यवस्था से लेकर कल्याणकारी योजनाओं का असर कहीं नहीं दिखता। बालू, ईंट, गैस, बिजली और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। जनता को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। सपा सरकार में चित्रकूट को 24 घंटे बिजली-पानी मिलता था, जो अब बंद करा दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव ने बताया कि भाजपा के मंत्री से लेकर अन्य प्रतिनिधि जनता के बीच चुनाव लड़ने से बच रहे हैं। विधान परिषद व विधानसभा तक पहुंचने के लिए शार्टकट अपना रहे हैं। एमएलसी बनकर आगे बढ़ रहे हैं। जनता के बीच जाने में डर रहे हैं। छह माह के कामकाज की समीक्षा सपा ने की है, जिसमें भाजपा की सरकार फेल साबित हुई है। पांच सितंबर को मुख्यालय में जिला सम्मेलन होगा। 23 को लखनऊ और चार अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन आगरा में होगा। निकाय चुनाव सपा अपने चुनाव चिह्न पर अकेले लड़ेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनुज सिंह यादव व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन