फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP misleading public speeches

भाषणबाजी से जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Wed, 28 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 28 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP misleading public speeches
बसपा का सामाजिक भाईचारा सम्मेलन - फोटो : amarujala

विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख मंगलवार को मुख्यालय के पटेल तिराहे पर बहुजन समाज पार्टी के सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में जोनल मंडल कोआर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि बिहार की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री चुनाव के पहले लोगों को भाषण के जरिए गुमराह कर हवा हवाई बातें करने लगे हैं और ऐसे ही प्रदेश सरकार भी जनता से झूठे वायदे कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी की छुरी से जनता का गला रेतने की सजा जनता भाजपा को जरूर देगी। अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि नोटबन्दी के मामले में प्रधानमंत्री कुछ बेईमानों के साथ खड़े हैं। करोड़ों गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकशों को नोटबंदी के अपरिपक्व फैसले से कंगाल की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


मानिकपुर के विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर काम कर रही है। सत्ता जाने के भय से ही लैपटॉप रेवड़ी की तरह बांटे जा रहे हैं। प्रदेश में हर स्तर पर व्याप्त अराजकता, गुंडई  जंगलराज से समाज के हर धर्म व हर वर्ग के लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चित्रकूट के बसपा से घोषित प्रत्याशी जगदीश गौतम, शिवदयाल रत्नाकर, जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, जिला प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, दरबारीलाल वर्मा, राजकुमार पाल, मेघराज प्रजापति, फूल कुमार वर्मा, मीरा देवी, लालबहादुर निषाद, प्रेमचंद्र भारतीय, महेश पटेल, प्रहलाद सिंह यादव, फूलचंद्र खंगार, मो. शफीक, मो. रशीद अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed