Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP members burnt the effigy of Congress MP

Chitrakoot News: भाजपाइयों ने कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका

Sun, 10 Dec 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 10 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP members burnt the effigy of Congress MP
चित्रकूट। भाजपाइयों ने शनिवार को कांग्रेस सांसद धीरज साहू का झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धनुष चौराहे पर पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये की कमाई की गई। छापे के दौरान 200 करोड़ की नकदी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद पार्क से जुलूस निकाला। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेशनल हाइवे पर स्थित धनुष चौराहे पर कांग्रेस के सांसद धीरज साहू का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने भ्रष्टाचार कर अरबों रुपये की संपत्ति आर्जित की है। दो बार चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने राज्यसभा का तीसरी बार सांसद बनाया है। इसकी कमाई के माध्यम से कांग्रेस पार्टी अपनी जेब भरती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका चित्रकूट के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अश्वनी अवस्थी, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, रवि गुप्ता, बृजेंद्र पांडेय, हीरो मिश्रा, महेंद्र कोटार्य, दिव्या त्रिपाठी सुनीता मिश्रा, राजेश्वरी द्विवेदी, ममता सिंह, आनंद द्विवेदी, दिनेश पटेल, उमाशंकर तिवारी, अर्पित जायसवाल, सुरेश अनुरागी, अखिलेश रैकवार व उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।

-----------------------इनसेट
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन पर उठाए सवाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज मिश्रा ने भाजपा के इस प्रदर्शन पर सवाल उठाया कि जब जिले में धारा 144 लगी है तो भाजपाई कैसे हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हाईवे पर जाम लगाने व नियम का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपाई नियमों का पालन नहीं करते। इसकी जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed