{"_id":"6228f2115ac2e956f01228fa","slug":"bjp-is-playing-with-evms-chitrakoot-news-knp6847835197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई ईवीएम से करा रहे खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई ईवीएम से करा रहे खिलवाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने आरोप लगाया कि झूठ बोलने के सौदागरों पर मेहरबानी की जा रही है। मतगणना में सपा के एजेंट बनाने मे पुलिस वेरिफिकेशन मांगा जा रहा है, जबकि भाजपा के एजेंट आसानी से बनाए जा रहे हैं। कहा कि सुल्तानपुर, सोनभद्र, बरेली, बनारस में ईवीएम से संबंधित जो घटनाएं हुई हैं, वह मतगणना में बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं।
बुधवार को कर्वी स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव और चित्रकूट जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। कृष्णमूर्ति यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली सरकार है। जनता जान चुकी है कि इस चुनाव में सपा प्रत्याशी जीत रहे हैं। इसी हताशा के चलते भाजपा के लोग एक्जिट पोल के माध्यम से जीत की हवा बनाकर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
ईवीएम खुलेआम जा रहीं हैं। वैलेट पेपर कूडे़दान में मिलते हैं। सपा के एजेंट बनाने में पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जबकि निर्वाचन गाइड लाइन में वेरिफिकेशन का कोई निर्देश नहीं है। चित्रकूट में प्रशासन की गाड़ी बगैर अनुमति स्ट्रांग रूम के नजदीक तक चली गई। आयोग से मांग की कि निष्पक्ष मतगणना कराकर लोकतंत्र को बचाया जाए। इस मौके पर गुलाब खां, नरेंद्र यादव, अफजल अली भी मौजूद रहे।