फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP government stopped the loot in Bundelkhand

बुंदेलखंड में मची लूट को भाजपा सरकार ने रोका

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP government stopped the loot in Bundelkhand
BJP government stopped the loot in Bundelkhand - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चित्रकूट व बांदा के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, प्रस्तावित कार्यों की घोषणा लखनऊ से ही वर्चुअल की है। इस दौरान सीआईसी कॉलेज में जनसभा को भी संबोधित किया। कहाकि बुंदेलखंड में मची लूट को भाजपा सरकार ने रोका है।
विज्ञापन

सोमवार को वर्जुअल कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह बुंदेलखंड की जनता के वह कर्जदार हैं। हमारी सरकार ने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का कार्य किया है। बांदा व चित्रकूट जिले की जनता पहले व अब की सड़कों को देख रही है। अधूरे पड़े मऊ सेतु के निर्माण कार्य को पूरा करने का कार्य किया। चित्रकूट के निवासियों को रामपथ गमन मार्ग से अयोध्या जाने के लिए सड़क बन रही है। इसी तरह से आगसी घाट पर भी पुल बनाया जा रहा है। जो पर्यटक कौशांबी व प्रयागराज आते है वह चित्रकूट भी दर्शन कराने के लिए जाएंगे। फतेहपुर, बबेरू व प्रयागराज को जोड़ने के लिए पुल व सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। कबरई-वाराणसी बाईपास संपर्क मार्ग को चित्रकूट से जोड़ने की योजना है। जिसकी लागत 430 करोड़ रुपये की घोषणा की है।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार फिर बनी तो किसानों की समस्या को दूर की जाएगी। बुंदेलखंड में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहते है। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने हर घर नल योजना शुरू की है। अयोध्या से चित्रकूट के लिए बनने वाले फोर लेन मार्ग का सड़क का प्राक्कलन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम मेेें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे सहित कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, बांदा जिलाध्यक्ष राकेश निषाद, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी, प्रेम लाल, पंकज अग्रवाल, अश्वनी अवस्थी भागवत त्रिपाठी, सहित जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, सीडीओ अमित आसेरी आदि मौजूद रहे।
326 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
चित्रकूट। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौैर्य ने बांदा व चित्रकूट जिले की सड़कें व पुल निर्माण के वर्चुअल लोकार्पण शिलान्यास की घोषणा किया। बांदा और चित्रकूट की कुल 326 परियोजनाओं को हरी झंडी दी है।

जिसमें कबरई-वाराणसी बाईपास संपर्क मार्ग को चित्रकूट से जोड़ने की बात कही है। इसके निर्माण के लिए लागत 430 करोड़ की घोषणा की। मानिकपुर विधानसभा की 11 सड़कें व लंबाई 100 .70 किलोमीटर है। कुल अनुमानित लागत 227.78 करोड़ रुपये की घोषणा की गई। जनपद बांदा की 12 सड़के की जिसकी लंबाई 214.11 किलोमीटर जिसकी अनुमानित लागत करोड़ों रुपये की प्रस्तावित है। इसी प्रकार से प्रांतीय खंड व व निमार्ण खंड प्रथम की कुल 52 स्वीकृत कार्य जिसकी लंबाई 124.180 किलोमीटर है। स्वीकृत लागत 208.47.63 लाख रुपये है। दोनों को मिलाकर कुल 117 स्वीकृत है। कार्य जिसकी लंबाई 231.305 किलोमीटर स्वीकृत लागत 20847.63 लाख रुपये है। जिसकी लंबाई 235.090 किलो मीटर जिसकी स्वीकृत लागत 32402.11 लाख रुपये की धनराशि के कार्यों का शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed