चित्रकूट/भरतकूप। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप से लेकर शिवरामपुर तक एसपी अंकित मित्तल ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। नाइट कर्फ्यू व कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान कराया। इस दौरान एक कार चेकिंग का घेरा तोड़कर भागी तो हंगामा मच गया। स्वयं एसपी ने अपने वाहन को दौड़ाकर कार को पकड़ा। कार का चालान किया गया। जिले भर में कुल 10 वाहनों का चालान व 175 पर कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
वाहनों की जांच कराकर बिना हेलमेट वालों के चालान कराए। 15 व्यक्तियों से 11500 रुपए समन शुक्ल, 10 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा जिले भर में शासन से जारी गाइड लाइन एवं आदेश-निर्देशों के उल्लंघन, मास्क न लगाने पर थाना राजापुर में 20 व्यक्ति नामजद, 45 अज्ञात, थाना कोतवाली कर्वी में 10 नामजद, 100 अज्ञात कुल 175 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।