फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike riding couple died due to collision with dumper

Chitrakoot News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Wed, 28 May 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple died due to collision with dumper
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के यमुना पुल रोड स्थित एक ढाबा के सामने मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है। डंपर चालक भाग निकला। दंपती फतेहपुर के थरियांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के गनीवा निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उसका भाई धीरेंद्र बाइक से गिरने की वजह से घायल हो गया था। भाई को देखने के लिए थरियांव के रामपुर निवासी बहन ललिता देवी (38) और बहनोई मनोज कुमार उर्फ टिंकू (42) सोमवार को आए थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात घर से निकले थे। राजापुर के जायसवाल ढाबे के सामने डंपर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक भाग गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहन के एक पुत्र धीरू, दो पुत्री सलोनी व इशिका हैं। ज्ञान ने बताया कि बहनोई मुंबई में रहकर कंपनी में कार चलाते थे। 15 दिन पहले ही गांव आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर से परिजन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चालक डंपर छोड़ कर भाग गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed