{"_id":"66a15bcc81fd99772b085587","slug":"bike-rider-student-dies-in-car-accident-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108456-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। मामा के यहां से लौटकर आ रहे बाइक सवार छात्र को मानिकपुर के पास कार ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। सूचना के बाद भी सात घंटे तक पुलिस के पंचनामा करने न पहुंचने पर परिजनों में आक्रोश रहा।
मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव निवासी अनुराग त्रिपाठी (22) मानिकपुर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव स्थित मामा के यहां से वापस बाइक से घर आ रहा था। तभी सामने से कार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सतना इलाज के लिए ले गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में प्रयागराज निवासी जीजा शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि मामा के यहां से वापस आते समय दुर्घटना हुई थी। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। मृतक बीए फाइनल का छात्र था। दो भाईयों में छोटा था। छह बहने हैं। मां गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सवेरे पांच बजे से मर्चरी में मौजूद रहे। दो बजे तक पंचनामा नहीं हो सका। ऐसे में परिजनों में भारी रोष व्याप्त रहा।