फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider dies from bus collision on Chitrakoot highway

चित्रकूट हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 12 Jun 2019 10:49 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव चित्रकूट हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
चित्रकूट हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Wed, 12 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भौंरी (चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित गति से जा रही बस की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमेें बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक बस लेकर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस से चालक को पकड़ कर जेल भेजने की मांग की। लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही कोतवाली व रैपुरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम खत्म कराया।

 शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रैपुरवा माफी निवासी कल्लू (26) पुत्र सुरेश बुधवार की देर शाम को अपनी ससुराल मसनीका पुरवा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्लू बाइक से रैपुरा थाना क्षेत्र के मोढहुआ पूडीहार के पास जैसे ही पहुंचा तो प्रयागराज की ओर से तेज गति से एक अनुबंधित बस आई और बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत कल्लू उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। जब तक स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचते तब तक चालक बस लेकर भाग निकला। घटना स्थल से मृतक की ससुराल कुछ ही दूर होने पर तत्काल परिजन भी पहुंचे और शव को सड़क पर रख हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण माने और जाम खत्म कराया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। मृतक के दो बच्चे हैं। देर रात तक जाम लगाए हुए हैं। इस दौरान लोगों ने पथराव भी किया। इससे गाड़ियों की शीशे भी टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed