{"_id":"685c3c096d8c4ee35a076e46","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-117228-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बहन के यहां से रिश्तेदारी में जा रहा था। वह प्रयागराज का रहने वाला था।
रैपुरा थाना क्षेत्र के कुईं निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि साला प्रयागराज जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राहुल शर्मा (23) पुणे में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही पुणे से सीधे उसके गांव आया था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे बसिला स्थित रिश्तेदारी बाइक से जा रहा था। बसिला माेड़ के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर अर्द्धनिर्मित घर की दीवार की नींव से टकरा गई और सिर में अधिक चोट लगने की वजह से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर रैपुरा पुलिस पहुंची। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके तीन बहन पूनम, मधु व रिया, एक भाई अंकुश शर्मा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत की जानकारी मिली थी। वाहन का पता लगाया जा रहा है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।