फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 13 Feb 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
पहाड़ी (चित्रकूट)। बाइक से गांव जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा निवासी सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भतीजा शैलेंद्र कुमार मिश्रा (30) प्रयागराज में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। घरेलू कार्य के लिए छुट्टी लेकर रविवार की दोपहर प्रयागराज से पहाड़ी कस्बा आया था। रात को वह पहाड़ी कस्बा निवासी चाचा के घर में रखी बाइक लेकर गांव जा रहा था।
कुचारम गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने इसकी जानकारी पहाड़ी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शैलेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी। शैलेंद्र की की 22 जून 23 को ही शिवरामपुर कस्बे में शादी हुई थी। पत्नी श्रावणी देवी गर्भवती है। वह तीन भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी श्याम पटेल ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed