फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collides with cattle, couple injured

Chitrakoot News: मवेशी से टकराई बाइक, दंपती घायल

Mon, 17 Feb 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle, couple injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पहाड़ी/शिवरामपुर/खोही-चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसे मे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो को प्रयागराज रेफर कर दिया।
पहली दुर्घटना में घायल कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकौध गांव निवासी रुद्रनरायण रविवार की सुबह अपनी पत्नी मनीषा के साथ बाइक से प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रहे थे। बरगढ़ के पासबाइक के सामने मवेशी आ गया। डरकर मनीषा चलती बाइक से कूद गई। इससे बाइक असंतुलित हो कर गिर गई। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मप्र के मधुसदनगढ़ गुना निवासी पीयूष अपनी इनोवा कार से परिवार के साथ कुंभ मेले में प्रयागराज जा रहे थे। रविवार की तडक़े रैपुरा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे इनोवा कार एक कच्चे मकान में जाकर घुस गई। गाड़ी में आगे बैठे पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, बांदा जनपद के करतल निवासी संजय , रैपुरा थाना क्षेत्र के कुई करौदी निवासी भोला देर रात टेंपो से बाइक की टक्कर में घायल हो गये। पश्चिम बंगाल पुरुलिया बेलेपाडीह निवासी गीता रानी पत्नी प्रबंध कुसुम कुमार भी सीतापुर में सडक़ पार करते समय टेंपो की टक्कर से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed