{"_id":"292f55c8f252e90e80c8961af8cca397","slug":"bike-beat-upon-face-to-face-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने टकराईं बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने टकराईं बाइक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे किनारे पहरा मोड़ पर आमने-सामने बाइकों की टक्कर में सफाई कर्मी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, गगनेधी तालाब, अतर्रा बांदा निवासी हेमंत कुमार (36) पुत्र गुलाब रविवार शाम को बाइक से अपने रिश्तेदार जियालाल निवासी बघेलाबारी फतेहगंज को लेकर निमंत्रण पर पहरा गांव स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह हाइवे किनारे पहरा गांव के लिए मुड़ा तभी सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
जिसमें हेमंत व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हेमंत की मौत हो गई। जबकि जिलालाल का इलाज चल रहा है। दूसरा बाइक सवार हादसे में बाल-बाल बच गया।
सूचना पर सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक अतर्रा में सफाई कर्मी था। रोती बिलखती पत्नी पैसुनी देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।