फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bharatkup police station in-charge and inspector reinstated

Chitrakoot News: भरतकूप थाना प्रभारी व दरोगा बहाल

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bharatkup police station in-charge and inspector reinstated
चित्रकूट। हाईवे के भरतकूप के पास डंपर व स्कार्पियो की टक्कर में भाजपा नेता समेत दो युवकों की मौत मामले में सीओ कार्यालय से संबद्ध किये गए थाना प्रभारी को सूबेदार बिंद को फिर से भरतकूप का चार्ज मिल गया है। निलंबित दरोगा की भी बहाली हुई है।
विज्ञापन

झंासी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना अंतर्गत कस्बे में 23 नवंबर को डंपर व स्कार्पियो की टक्कर में वीरा निवासी हिमांशु मिश्रा व जलालपुर बांदा निवासी रामभवन की मौत हुई थी। इस पर इलाकाई पुलिस पर खनिज सामग्री ढुलान करने वालों से मोटी रकम लेकर नियमों का पालन न कराने के आरोप लगाकर भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में धरना दिया था।
विज्ञापन

एसपी वृंदा शुक्ला ने इस मामले में इलाकाई दरोगा इमरान को निलंबित और थाना प्रभारी सूबेदार बिंद को वहां से जांच तक हटाकर सीओ कार्यालय से संबद्ध कि या था। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की प्रथम जांच पूरी हो चुकी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी सूबेदार बिंद को फिर से भरतकूप थाने का प्रभार सौंपा गया है। निलंबित दरोगा इमरान की भी बहाली हुई है। राजापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दरोगा इमरान की राजापुर थाने में पोस्टिंग के आदेश आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed